Home Breaking News भागवत कथा महोत्सव समिति की ओर से संपूर्ण भागवत कथा कार्यक्रम का...

भागवत कथा महोत्सव समिति की ओर से संपूर्ण भागवत कथा कार्यक्रम का आयोजन……! शत प्रतिशत संपूर्ण सफलता पूर्वक सफल…..

0
59

 

 

भागवत कथा महोत्सव समिति के अध्यक्ष मा.श्री.मनोज पाल इनके नेतृत्व में अखंड भागवत सप्ताह का आयोजन किया गया जो शत प्रतिशत सफल रहा।

चंद्रपुर/बंगाली कैम्प:-दि.१८ फरवरी २०२४ से बंगाली कैम्प मयूर होटल के सामने स्थित खुले प्रांगण में शुरू हुई भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ बंगाली कैम्प में स्थित माता महाकाली मंदिर के प्रांगण से भव्य कलश यात्रा और राधा कृष्ण जी के वेश भूषा से शहर के बीचों बीच से यात्रा निकाली गई। जिसमे हजारों की तादात में महिला भक्त गण अपने सिर पर कलश धरे बिना पाद त्रान के ४ की.मि.की यात्रा का सम्पूर्ण आयोजन किया। और बड़े जोरों शोर और जश्नों उल्हास से शुरुवात किया गया।

भागवत सप्ताह के प्रथम दिवस याने श्री कृष्ण जी के जन्म से लेकर उनके माता-पिता एवं विवाह और मित्र सुदामा जी के मित्रता तक का सफर इस भागवत सप्ताह में भिन्न भिन्न रूप और कलाकारों से मनोरंजन के रूप में श्री.परम् पूज्य राम सखाजु महाराज जी द्वारा संचालित किया गया। याने सप्तरंगी सप्तमी तक कि सफलता पूर्वक सफल प्राप्ति हुई है।

भागवत सप्ताह कार्यक्रम में प्रथम दिवस से सप्तमी तक भक्त जनों की भारी मात्रा में उमड़ी हुई यह भागवत सप्ताह कार्यक्रम काफी अच्छा सफल रहा।और भागवत सप्ताह के प्रथम दिवस से अंतिम दिवस तक समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा सभी भक्त जनों को महाप्रसाद भी आयोजन किया गया।जिस मे भिन्न भिन्न रूप से भक्तों को रुचि देने वाली स्वादिष्ट व्यंजनों का भी समाविष्ट किया गया। जिससे भक्त काफी संतुष्ट रहे।

और भागवत के सप्तम दिवस में अथिति के रूप में चंद्रपुर जिल्हे के आमदार किशोर जोरगेवार जी का आगमन समिति और भक्त जनों को काफी संतोषमय साबित हुई। कार्यक्रम भी शत प्रतिशत संपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

 

इस दौरान समिति के अध्यक्ष: मनोज पाल,उपाध्यक्ष:माजी सैनिक निहार हालदार,चंद्रपुर शहर मे स्थित बंगाली कैम्प के प्रमुख व्यापारी सचिव: कृष्णा कुंडू ,सहसचिव:सुजीत रॉय,और समिति के कोषाध्यक्ष:नितिन साहा एवं आदि की उपस्थिति कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी रहे।

भागवत कथा महोत्सव के समापन समारोह संपन्न के दौरान दि.25/02/2024 को चंद्रपुर शहर मूल रोड के मध्यस्त में स्थित 500 वर्ष पुरातन काल के श्री.विष्णु मन्दिर में भागवत में प्रथम दिवस से सप्तम दिवस तक अपने तहदिल से उपस्तित हुए भक्त जनों के लिए पुरातन काल से घंटा चौकी में स्थित श्री.विष्णु मन्दिर में महाप्रसाद का आयोजन किया गया।मंदिर के अध्यक्ष: मा.श्री.मनोज पाल और भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय प्रभारी मा.श्री.तपन कुमार रॉय यह दोनों के नेतृत्व में अखंड सत्यनारायण कथा का पाठ किया गया। और मंदिर में जो लोग नही आ सकते थे। जैसे की वृद्ध एवम् विकलांगों के प्रवास अर्थात आने जाने की भी सुविधा दो बस द्वारा किया गया। जिसके चलते कार्यक्रम में भारी तादात २५०० से ३००० तक के भक्त जन उपस्थित हुए।और कार्यक्रम संपूर्ण रूप से सफल रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here