चंद्रपुर 26. ऑक्टो 2023. कृषी उत्पन्न बाजार समिती चंद्रपुर (महात्मा ज्योतीबा फुले ठोक भावी बाजार) द्वारा चंद्रपुर शहर के चिल्लर सब्जी के विक्रेताओं पर अन्याय किया जा रहा है। कृषी उत्पन्न बाजार समिती चंद्रपुर ठोक भाव में सब्जी बेचने का एकमात्र स्थान है। जहा पर ठोक भाव में सब्जी बेचने का काम शासकीय नियम के अनुसार किया जाता है। कोरोना काल में चंद्रपुर जिल्हाधिकारी द्वारा कुछ समय के लिये उन्हे चिल्लर सब्जी बेचने के लिये निर्देश दिये गये थे। परंतु कोरोना काल समाप्त होने के बाद भी कृषी उत्पन्न बाजार समिती में चिल्लर सब्जी की बिक्री जोरो से शुरू है। शासकीय अधिकारीयों के साथ साठगाठ कर के अवैध रूप से चिल्लर सब्जी बेची जा रही है। जिस की वजह से सब्जी के चिल्लर व्यापारीयो पर भूखे मरने की नौबत आ गई है। दो सब्जी के चिल्लर व्यापारीयों ने तो आत्महत्या भी कर ली है। कृषी उत्पन्न बाजार समिती की शिकायत अनेक मर्तबा शासन और जिल्हा प्रशासन से की गयी है। परंतु फिर भी अब तक न्याय नही मिला।
दि. ६ ऑक्टोबर २०२३ रोज १) पुरूषोत्तम लक्ष्मण साखरकर, अध्यक्ष- महात्मा ज्योतीबा फुले, भाजी विक्रेता उप बाजार संघटना गंजवार्ड, चंद्रपुर, २) अरविंद राजपुत, अध्यक्ष- महाराष्ट्र हातठेला, धारक भाजी, फल विक्रेता संघटना, चंद्रपुर, द्वारा कृषी उत्पन्न बाजार समिती, चंद्रपुर के सचिव और अन्य २८ लोगो को अँड. फरहत बेग, द्वारा अवैध रूप से बेची जा रही चिल्लर सब्जी का व्यवसाय बंद करने के लिये नोटीस भेजा गया। अॅड. फरहत बेग द्वारा समिती के सचिव और अन्य २८ लोगो पर अनेक आरोप लगाये गये है।
समिती के सचिव के वकील मुकुंद टंडन तथा २८ लोगो के वकील अॅड. अविन डोलकर, द्वारा दि. १४/१०/२०२३ और दि. १६/१०/२०२३ को अॅड. फरहत बेग के नोटीस का उत्तर दिया गया। जिसमे अॅड. मुकुंद टंडन तथा अॅड. अविन डोलकर, ने अॅड. फरहत बेग द्वारा लगाये गये सभी आरोपो का खंडन किया। उन्होने अपने नोटीस के उत्तर में साफ कहा है की, कृषी उत्पन्न बाजार समिती चंद्रपुर यहा पर चिल्लर सब्जी की बिक्री नहीं की जाती है।
बात की सच्चाई को जानने के लिये हिमायु अली, जिल्हाध्यक्ष, माहिती अधिकार कार्यकर्ता महासंघ चंद्रपुर द्वारा कृषी उत्पन्न बाजार समिती चंद्रपुर यहा पहुचकर, गोपनीय तरीके से चिल्लर सब्जी बेचने की सारी व्हिडीओ रेकाडीग की गयी। जिसमे साफ तरीके से देखा जा सकता है की, कृषी उत्पन्न बाजार समिती चंद्रपुर के सचिव तथा अन्य २८ लोग झूठ बोल रहे है।
इस पत्रकार परीषद के माध्यम से हम शासन और जिल्हा प्रशासन को सूचित करते है की, आनेवाले १० दिनो के भितर कृषी उत्पन्न बाजार समिती चंद्रपुर यहा पर अवैध तरीके से चल रहे चिल्लर सब्जी की बिक्रीपर रोक लगा कर दोषीओ पर योग्य कारवाई कि जाये। अन्यथा कृषी उत्पन्न बाजार समिती के सामने जनहित मे तिव्र आंदोलन किया जायेगा। जिसकी पुरी जिम्मेदारी शासन और जिल्हा प्रशासन की रहेगी।


